Skip to content

जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी हुए शामिल

जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी हुए शामिल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

अभिजीत दिपके शनिवार सुबह अमेरिका के बोस्टन से नई दिल्ली पहुंचे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। वहां मौजूद छात्रों और युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा नीट-यूजी पेपर लीक और अन्य भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं थीं। अभिजीत दिपके ने कहा कि इन विवादों के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में छात्र और युवा एकत्र हुए। सभी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।