Skip to content

महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : देश में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है. जरूरत का सामान दिन पर दिन महंगा हो रहा है. दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपए का इजाफा कर दिया है. नई दरें 7 जून की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। कीमतों में इस ताजा बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के करीब पहुंच गई है।

नए रेट के अनुसार अमृतसर में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा होकर 983 रुपये का हो गया है। वहीं फरीदकोट में इसकी कीमत 979.50 रुपये, जालंधर में 971.50 रुपये और लुधियाना में 969 रुपये तक पहुंच गई है। मोहाली और चंडीगढ़ में भी उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर के लिए 951.50 रुपये चुकाने होंगे।

मार्च 2026 के बाद यह दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले मार्च में सिलेंडर 60 रुपये महंगा किया गया था। ताजा बढ़ोतरी को मिलाकर पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कुल 89 रुपये बढ़ चुकी है।