Skip to content

पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी

पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के पटियाला में दिल दहलाने वाली खबर मिली है। यहाँ रेलवे कॉलोनी में एक नीले ड्रम में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

थाना अर्बन एस्टेट से मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह एक फोन कॉल से पुलिस को सूचना मिली थी। डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक नीले रंग का ड्रम पड़ा था। इसमें किसी लाश के होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

टीम ने ड्रम से लाश को बाहर निकाला। यह लाश 15 से 20 साल की लड़की की थी। जिसके बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल इस अनजान लड़की के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगालनी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही पहचान हो सकेगी।