Skip to content

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले को आगामी चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों? केवल Singh ढिल्लों पंजाब की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह बरनाला विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। राजनीति में उनकी पहचान विकास कार्यों और साफ छवि वाले नेता के रूप में मानी जाती है। ढिल्लों का संबंध पंजाब के एक संपन्न और प्रभावशाली परिवार से है। उनका परिवार राज्य और देश के बड़े उद्योगपति परिवारों में गिना जाता है।