Skip to content

AAP पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाया

AAP पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : आम आदमी पार्टी (AAP) ने संसद के राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है. आम आदमी पार्टी ने इस फेरबदल के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर सूचित कर दिया है. अब से डॉ. अशोक मित्तल राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता होंगे. डॉ. अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों में गिने जाते हैं. वे 'लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी' (LPU) के चांसलर भी हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया है और उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया है.पंजाब से राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल अब उच्च सदन में पार्टी के उपनेता के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, राज्यसभा में पार्टी के नेता का पद संजय सिंह के पास ही बना रहेगा.पार्टी ने इस बदलाव की आधिकारिक जानकारी एक पत्र के माध्यम से राज्यसभा सचिवालय को दे दी है। इसी पत्र में AAP ने यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को अब राज्यसभा में पार्टी के कोटे से बोलने का समय न दिया जाए, जो पार्टी की संसदीय रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत है.