Skip to content

चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ : आज चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद हड़कंप मच गया। शहर के सेक्टर-37 स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घबराकर बाहर निकल आए। मिली जानकारी के अनुसार, धमाका शाम को लगभग 5:00 से 5:20 बजे के बीच हुआ।

जानकारी के मुताबिक, ये धमाका दफ्तर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया

वहीँ इस मामले को लेकर चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें शाम करीब 5 बजे सुचना मिला कि सेक्टर-37 स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका हुआ। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ घटना स्थल 10 मिनट में पहुंच गई।

SSP ने बताया कि धमाका दफ्तर के बाहर खड़ी एक्टिवा में हुआ। इस दौरान वहां पर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। धमाका किसने और क्यों किया, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मौके पर फॉरेंसिक टीमें, पुलिस, क्राइम ब्रांच, NIA टीम जांच में जुट गई है।