Skip to content

बिजली बिल को लेकर नए नियम लागू, जानें उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा असर

बिजली बिल को लेकर नए नियम लागू, जानें उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा असर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : चंडीगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिलिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) ने जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (JERC) के निर्देशों के अनुसार अब मासिक बिलिंग व्यवस्था लागू कर दी है। यानी अब शहर के उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली का बिल जारी किया जाएगा।

नए सिस्टम की शुरुआत के साथ कुछ उपभोक्ताओं को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने शिकायत की कि उन्हें जनवरी माह का बिल प्राप्त नहीं हुआ, जबकि कुछ उपभोक्ताओं के अकाउंट नंबर बदल जाने से भुगतान करने में दिक्कत आई। बिल में देरी और अपडेटेड जानकारी को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी रही।

उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए CPDL प्रबंधन ने राहत देते हुए बिल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले जहां अंतिम तारीख 12 फरवरी, 2026 तय की गई थी, अब इसे बढ़ाकर 17 फरवरी, 2026 कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिला है, वे ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।