Skip to content

सूफी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग का मामला

सूफी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग का मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर/ 11 अक्टूबर : जालंधर में फिर गोलीबारी की घटना की खबर हैं। बता दे बीते सप्ताह आप नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अब एक बार फिर से शहर में गोलियां चलने की खबर हैं। बताया जा रहा है जालंधर के मकसूदा क्षेत्र में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के नए घर के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 9:20 बजे स्कूटी पर सवार एक युवक घर के बाहर पहुंचा और गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।

आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीँ अब पुलिस जांच संबधी एडीसीपी आकर्षि जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। एडीसीपी ने कहा पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि गोली चली है , पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला सीसीटीवी में नज़र आ रहा व्यक्ति सुमित पठानकोट निवासी है। वे पिछले करीब एक महीने से इसी इलाके में अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था। सुमित को हिरासत में लिया गया और उसकी स्कूटी भी जब्त की गई लेकिन पूछताछ में अब तक गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिले है।