Skip to content

लुधियाना में महिला पर युवक ने फैंका तेजाब , फैली सनसनी

लुधियाना में महिला पर युवक ने फैंका तेजाब , फैली सनसनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : महानगर के दुगरी इलाके में दिन-दहाड़े एक बेखौफ बाइक सवार ने 40 वर्षीय महिला सावित्री पर तेजाब फेंक दिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात गुरु ज्ञान विहार में हुई, जहां पीड़िता अपनी भतीजी के साथ मजदूरी का काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हेल्मेट पहनकर अपनी पहचान छिपाई थी और बड़ी चालाकी से सावित्री को पास बुलाकर उसके चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया।

इस जानलेवा हमले में महिला का चेहरा और आंखें बुरी तरह झुलस गई हैं, जिसे नाजुक हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद इलाके में भारी दहशत का माहौल है और आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। थाना दुगरी की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।