तरनतारन : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने तरनतारन की पुलिस प्रशासन में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को तत्काल प्रभाव निलंबित करने का आदेश जारी किया है। यह कदम आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया माना जा रहा है। निलंबन के बाद, अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस को तुरंत प्रभाव से तरनतारन के एसएसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है
तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर सस्पेंड, अमृतसर पुलिस आयुक्त को मिला चार्ज