Skip to content

घर में लगी लड़ियों से करंट लगने से नाै साल के मासूम की गई जान

घर में लगी लड़ियों से करंट लगने से नाै साल के मासूम की गई जान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : दुखद खबर मिली है कि फतेहगढ़ साहिब की सबडिवीजन अमलोह में एक बच्चे को घर में लगी लड़ियों से करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे की उम्र 9 साल है और वह चौथी कक्षा का विद्यार्थी था। मृतक की पहचान फतेह वीर सिंह के तौर पर हुई। अमलोह शहर के वार्ड नंबर 1 में बीती रात घर हुए हादसे से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहवीर सिंह अपने भाई के साथ घर में खेल रहा था और खेलते-खेलते वह छत पर चला गया। वहां बिजली के तार से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अमलोह स्थित श्मशान घाट में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मां ने बच्चे के सिर पर सेहरा सजाया और उसे अंतिम विदाई दी।