Skip to content

PM मोदी ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की

PM मोदी ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : PM नरेंद्र मोदी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद गुरदासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों, NDRF और SDRF टीम से बातचीत की। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद पीएम मोदी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 1600 करोड़ रुपए राहत पैकेज की घोषणा की है। मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के परिवारों को 50-50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

बता दे पंजाब इस समय भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण सूबे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों में 3.87 लाख लोग व 4.56 लाख एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है।

पंजाब का दौरा करने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे क्षेत्र और राज्य के लोगों की मदद के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने की जरुरत पर बल दिया. इसमें पीएम आवास योजना के तहत घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार, बर्बाद हुए स्कूलों का पुनर्निर्माण, PMNRF के जरिए राहत प्रदान करने के साथ ही पशुओं के लिए मिनी किट वितरित करना जैसे उपाय शामिल होंगे.