Skip to content

नई THAR खरीदी , पूजा करते नींबू पर चढ़ाना था पहिया लेकिन एक्सेलेटर ज्यादा दब गया फिर ......

नई THAR खरीदी , पूजा करते नींबू पर चढ़ाना था पहिया लेकिन एक्सेलेटर ज्यादा दब गया फिर ......
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में एक महिला थार खरीदने पर इतनी उत्साहित हुई कि शोरूम की पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए सड़क पर गाडी ही गिरा दी। बताया जा रहा है महिला ने सोमवार शाम निर्माण विहार स्थित महिंद्रा के शोरूम से 27 लाख रुपये की थार खरीदी।

बताया गया है कि शोरूम में ही पूजापाठ की। महिला को कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था, लेकिन महिला ने ज्यादा एक्सीलेटर दे दिया। कार में शोरूम का एक कर्मचारी भी बैठा हुआ था। एक्सीलेटर ज्यादा देने से कार शोरूम की पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए 15 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। कार गिरते ही उसके एयरबैग्स खुल गए।

बताया गया कि हादसे में महिला व कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया , प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।