Skip to content

हादसे के बाद होंडा सिटी कार में लगी आग, 23 साल का हनी सिंह जिंदा जला

हादसे के बाद होंडा सिटी कार में लगी आग, 23 साल का हनी सिंह जिंदा जला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के बरनाला में दुखद घटना हुई है। तेज रफ्तार होंडा सिटी कार संतुलन बिगड़ने की वजह से कार सड़क से नीचे ड्रेन में जा गिरी। ड्रेन में गिरते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार 23 साल का युवक हनी सिंह जिंदा जल गया। घटना के वक्त वह कार में अकेला ही था।

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कार से बाहर निकाल कर बरनाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक हनी सिंह (23) पुत्र राम सिंह संगरूर के सुनाम का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हनी सिंह अपनी बहन से मिलने जा रहा था और रास्ते में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया।