Skip to content

कौन बनेगा करोड़पति KBC की हॉट सीट पर नज़र आई पंजाब की टीचर, 12.5 लाख रुपये जीते

कौन बनेगा करोड़पति KBC की हॉट सीट पर नज़र आई पंजाब की टीचर, 12.5 लाख रुपये जीते
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 17वें सीजन में पंजाबी भी लखपति बन रहे हैं। पंजाब के दो लोग लाखों रुपये जीत चुके हैं। इस बार पंजाब की महिला ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कठिन सवालों के जवाब देकर 12 लाख 50 हजार रुपये जीते हैं। पंजाब के अमृतसर निवासी आरती शर्मा केबीसी की हॉट सीट पहुंची और 12 सवालों के धड़ाधड़ जवाब देते हुए साढ़े 12 लाख रुपये की धनराशि जीती है।

आरती शर्मा इकनोमिक्स की ट्यूटर (ट्यूशन टीचर) हैं। वह बच्चों को इकनोमिक्स की कोचिंग देती हैं। आरती शर्मा पढ़ाई में पहले से ही अव्वल रही हैं। वह स्कूल से लेकर कॉलेज और यहां तक कि यूनिवर्सिटी में भी उन्होंने टॉप किया है। इतना ही नहीं आरती ने इकनोमिक्स विषय पर कई किताबें भी लिखी हैं। आरती इकनोमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आरती को गोल्ड मेडल से नवाजा था।

आरती शर्मा फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में सबसे तेज जवाब देकर केबीसी की हॉट सीट पर पहुंची। महानायक ने जब आरती से कहा कि आपने पढ़ाई में कई अवॉर्ड और मेडल जीते हैं। इस पर आरती ने कहा कि मेरे लिए आपसे (अमिताभ बच्चन) मिलना किसी मेडल से कम नहीं है। केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचना भी एक मेडल पाने जैसा है।