Skip to content

नगर निगम अब गंदगी फैलाने वालों के ऑन स्पॉट चालान काटेगा

नगर निगम अब गंदगी फैलाने वालों के ऑन स्पॉट चालान काटेगा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : नगर निगम 15 अगस्त से गंदगी फैलाने वालों के चालान काटने की मुहिम शुरू करेगा। निगम को आन स्पाट चालान काटने के लिए 10 मशीनें मिल गई हैं। चालान काटने और रिकार्ड रखने के लिए निगम ने साफ्टवेयर भी डेवलप किया है। मेयर वनीत धीर ने गंदगी फैलाने और डंपों पर कूड़ा फेंकने वाले यूनिट्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

यह 10 मशीनें सेनेटरी सुपरवाइजर को दी जाएंगी जो फील्ड में निगरानी करेंगे और अगर कोई कूड़ा फेंकता मिलता है तो उसी समय उसका चालान काट कर जुर्माना वसूला जाएगा।मेयर ने हाल ही में मीटिंग करके हेल्थ ब्रांच को निर्देश दिया था कि सड़कों, गलियों, पार्कों, डंपों, प्लॉटों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

चालान की राशि सड़कों पर गंदगी फैलाने पर पहली बार जुर्माना 1000, दूसरी बार 2000 खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंकने पर पहली बार 1000, दूसरी बार 2000 खाली प्लॉट में गंंदगी मिलने पर प्लॉट मालिक पर पहली बार 25 हजार जुर्माना, दूसरी बार 50 हजार से 1 लाख तक