Skip to content

आप विधायक अनमोल गगन मान की विधानसभा कमेटी से हुई छुट्टी, नीना मित्तल को मिली जिम्मेदारी

आप विधायक अनमोल गगन मान की विधानसभा कमेटी से हुई छुट्टी, नीना मित्तल को मिली जिम्मेदारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब की पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि अनमोल गगन मान को पंजाब विधानसभा की क्वेश्चन एंड रेफरेंसेज कमेटी से उन्हें हटा दिया गया है .उनकी जगह अब राजपुरा विधायक नीना मित्तल को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई एक अन्य कमेटी में अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को शामिल किया गया है।

जिक्रयोग है कि अनमोल गगन मान ने 19 जुलाई 2025 को अचानक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने स्पीकर से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया और लिखा था कि उनकी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं।अगले ही दिन पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें मनाकर इस्तीफा वापस लेने के लिए राज़ी कर लिया। हालांकि, अब उन्हें कमेटी से हटाकर नई नियुक्ति कर दी गई है।