Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

सपने में दिखता है इस रंग का कुत्ता, तो जान लें ये बड़े संकेत

सपने में दिखता है इस रंग का कुत्ता, तो जान लें ये बड़े संकेत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

एस्ट्रोलॉजी : हम सभी को कभी न कभी सपने तो आते ही हैं और सपने में देखी गई सभी बातों और चीजों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है क्योंकि इनमें व्यक्ति के भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत मिलता है. कभी ये सपने हमें शुभ संकेत देते हैं और कभी अशुभ., स्वपन शास्त्र में वर्णित है कि हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है. सपने भूतकाल के साथ-साथ भविष्य के बारे में भी संकेत देते हैं. कई बार हम सोने से पहले जो सोचते हैं, वहीं चीज हमारे दिमाग में रहती है और ज्यादातर उसी को लेकर ही सपना देखते हैं. कुछ लोग सपने में पशु-पक्षी को भी देखते हैं. ऐसे में अगर आप सपने में कुत्ता देखते हैं तो क्या ये अच्छा सपना माना जाएगा या फिर बुरा, आपके इसी सवाल का जवाब चलिए इस लेख में जानते हैं.

अगर आपको सपने में कुत्ता दिखाई दे तो यह सकारात्मकता का संकेत देता है लेकिन आपको सपने में कुत्ता किस अवस्था में दिखाई देता है, यह बड़ी बात होती है. भविष्य पुराण के अनुसार, सपने में कुत्ता देखना, कुत्ते का काटना, कुत्ते का रोता हुआ दिखाई देना या फिर किसी और अवस्था में देखने के पीछे कई वजह हो सकती हैं.

सपने में काले रंग का कुत्ता देखना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काले रंग के कुत्ते का संबंध कुंडली से सबसे शक्तिशाली ग्रह शनि से माना जाता है. काले कुत्ते को भैरव जी का सेवक माना गया है. ऐसे में अगर आपको सपने में काला कुत्ता दिखता है तो इसका मतलब है कि शनिदेव के साथ ही काल भैरव की कृपा भी आप पर बन रही है. काले रंग का कुत्ता सपने में दिखने पर यह संकेत मिलता है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी और साथ ही किसी दोस्त से मुलाकात होगी. अगर आप सपने में काले रंग के कुत्ते को खुश देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है लेकिन सपने में काले कुत्ते को गुस्से में देखना अशुभ संकेत देता है.

सपने में भूरे रंग का कुत्ता देखना अगर आपको सपने में भूरे रंग का कुत्ता दिखता है तो यह आपके लिए फायदेमंद है. सपने में भूरे रंग का कुत्ता देखना एक शुभ संकेत है. भूरे रंग का कुत्ता सपने में देखने का मतलब होता है कि आपके रिश्ते में काफी मजबूती आएगी और अगर आपकी किसी से दोस्ती है तो उस दोस्ती में विश्वास बढ़ेगा.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर किसी बीमार व्यक्ति को सपने में भूरे रंग का कुत्ता दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है कि उसकी सेहत में जल्द ही सुधार आएगा.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.