Skip to content

सुखबीर सिंह बादल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया

सुखबीर सिंह बादल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को आज गुरुद्वारा श्री अम्ब साहिब के पास से मोहाली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह मोहाली की ओर रवाना हो रहे थे। गिरफ्तारी को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है और इसे एक बड़ी सियासी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

[metaslider id=75534]

जानकारी के अनुसार, एसपी रैंक के एक अधिकारी ने गुरुद्वारा परिसर के बाहर ही सुखबीर बादल को रोक लिया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई। बादल ने अधिकारी से सवाल किया, “आप मुझे नहीं रोक सकते, आप कौन हैं?” यह संवाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

एक वीडियो में सुखबीर बादल पुलिस अधिकारी से कहते दिखे, 'मुझे जाने दो, मैं गुरद्वारे में मत्था टेकने जा रहा हूं। क्या वे (AAP सरकार) अकाली कार्यकर्ताओं से इतने डरे हुए हैं?' बादल ने AAP सरकार पर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया। [metaslider id=34068]

बता दें कि, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को एक बार फिर मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना था। इसी सिलसिले में सुखबीर बादल मोहाली जा रहे थे।

[metaslider id=24944]