पंजाब : मोहाली कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ा दी है। वहीं विजिलेंस ब्यूरो की टीम उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश करने के बाद वापस अपने साथ ले गई।
[metaslider id=75534]मिली जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने कोर्ट से अतिरिक्त रिमांड की मांग करते हुए दलील दी कि मजीठिया से पूछताछ में अभी कई अहम जानकारियाँ सामने आना बाकी हैं, और मामले की तह तक पहुंचने के लिए और समय जरूरी है। अदालत ने यह मांग स्वीकार करते हुए 4 जुलाई तक मजीठिया को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
[metaslider id=34068] [metaslider id=24944]