Skip to content

हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ स्थगित

हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ स्थगित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : लुधियाना में हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित होने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई को एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करना था। अभी इसके उद्घाटन की कोई अगली तारीख नहीं दी गई है लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बताया गया है कि फिलहाल 27 जुलाई को एयरपोर्ट उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित करने की वजह के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है .लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे तैयारियों की कमी और प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम को मुख्य वजह माना जा रहा है। दरअसल एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन, कस्टम, एयरलाइंस डेस्क, हाउसकीपिंग, तकनीकी स्टाफ जैसे जरूरी विभागों की तैनाती अब तक नहीं हो सकी है और एयरपोर्ट प्रबंधन की टीम तक अभी तक नहीं बनाई गई। जिसके चलते उक्त बड़ा फैसला लिया गया है।Â