Skip to content

कोरोना के नए वेरिएंट का बढ़ा खतरा, जारी हुई गाईडलाइन

कोरोना के नए वेरिएंट का बढ़ा खतरा, जारी हुई गाईडलाइन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : देश में एक बार फिर से कोविड-19 का खतरा बढ़ रहा है। नया वैरिएंट जे.एन.1 तेजी से फैल रहा है। एशियाई देशों में अभी तक जो मामले सामने आए है, उनमें बुजुर्ग और बच्चों दोनों शामिल है। कमजोर इम्युनिटी के चलते इन लोगों को संक्रमण का अधिक खतरा बताया जा रहा है।

[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]

हैल्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट के मामले देश के कई राज्यों में मिल रहे हैं। कोविड को लेकर अब राज्य सरकारें कोविड प्रोटोकोल का ऐलान कर रही है, जिसके तहत निम्नलिखित सावधानियां बरतने के लिए कहा जा रहा हैः-

भीड़भाड़ वाली जगहों पर बच्चों व बुजुर्गों को मास्क पहन कर जाना चाहिए बाजार या सार्वजनिक स्थलों पर जाने के बाद लोगों को अपने हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए या उनके पास सैनेटाइजर होना चाहिए। कोविड को बढ़ने से रोकने के लिए बुजुर्गों व बच्चों को बाजार व अन्य समारोहों में जाने से बचना चाहिए। अगर किसी को खांसी, जुकाम या बुखार होता है तो तुरंत डॉक्टर को चैकअप करवाना चाहिए।