Skip to content

जालंधर : गोबिंद नगर इलाके के लोग भीषण गर्मी में लगे लंबे बिजली कट से परेशान , फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

जालंधर : गोबिंद नगर इलाके के लोग भीषण गर्मी में लगे लंबे बिजली कट से परेशान , फूट पड़ा लोगों का गुस्सा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : भीषण गर्मी में गोबिंद नगर इलाके के लोग लंबे बिजली कट से परेशान हुए। यहां आज रविवार को सुबह करीब 9 बजे से लगे लंबे बिजली कट ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम 7:30 बजे तक खबर लिखे जाने तक यहां बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। लोगों का बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा , इलाका निवासियों का कहना है पहले शनिवार को आंधी तूफान के चलते करीब 8 घंटे बिजली कट लगा , जिससे घरों के इन्वर्टर तक जवाब दे गए। फिर आज रविवार को इस लंबे बिजली कट ने तो हद ही कर दी है। लोग बिजली विभाग को कोस रहे है। इस भीषण गर्मी में लगे लंबे बिजली कट से छोटे बच्चों का भी बुरा हाल हो गया। इलाका निवासियों का कहना है कि जहाँ घरों के इन्वेर्टर भी जवाब दे गए है वहीँ बिजली विभाग के शिकायत नंबर भी नहीं मिल रहे। इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग भारी परेशानी झेल रहे है। खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हुई थी।

[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]