Skip to content

बटाला में शराब के ठेके के पास मिला ग्रेनेड, फटा नहीं... टला बड़ा हादसा

बटाला में शराब के ठेके के पास मिला ग्रेनेड, फटा नहीं... टला बड़ा हादसा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : बटाला शहर के फोकल प्वाइंट स्थित शराब के ठेके के पास शनिवार एक ग्रेनेड मिला। इस ग्रेनेड से कोई धमाका नहीं हुआ। पुलिस की टीम और बम डिफ्यूज टीम ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का तब पता चला जब शनिवार सुबह गैंगस्टर्स मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया की पोस्ट वायरल हुई। [metaslider id=40380] [metaslider id=34068] इसके बाद खुफिया एजेंसी और पुलिस में भगदड़ मच गई और मौके पर बटाला के तमाम उच्च अधिकारियों की टीम पहुंच गई। इस संबंध में डीसीपी संजीव कुमार का कहना है। विशेषज्ञ टीम जांच कर रही है कि यह कौन सी विस्फोटक चीज है। फिलहाल इसके डमी बम होने की संभावना बताई जा रही है। वहीँ क्षेत्र के लोगों में इस घटना के बाद काफी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।