Skip to content

ISI के संपर्क में थी महिला यूट्यूबर, भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ISI के संपर्क में थी महिला यूट्यूबर, भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया है। इस महिला यूट्यूबर का नाम ज्योति मल्होत्रा है। ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने का काम कर रही थी और ये पाकिस्तान इंटेलिजेंस एजेंसी ISI के संपर्क में थी। बता दें कि महिला यूट्यूबर ज्योति साल 2023 में अपने यूट्यूब चैनल "ट्रैवल विद जो" के शूट के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी। जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तान एंबेसी के एक अधिकारी से हुई। इसी अधिकारी ने ज्योति को पाकिस्तान के ISI के अधिकारियों से मिलवाया। जिसके बाद वह लगातार भारत विरोधी जानकारियां पाकिस्तान को भेज रही थी।

[metaslider id=40380] [metaslider id=34068]

यूट्यूबर ज्योति यूट्यूब चैनल "ट्रैवल विद जो" पर 3 लाख 77 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। वे अक्सर देश के बाहर अपने वीडियो ब्लॉग्स के लिए जाते रहती है। लेकिन जब ये पाकिस्तान गई तो इसने ISI से ही संपर्क बना लिए और उनके अधिकारियों को भारत की खुफिया जानकारी देने का काम करने लगी। बता दे इस मामले में केवल ज्योति ही नहीं, बल्कि अब तक कुल 6 लोगों को ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।