Skip to content

महंगाई का झटका, पंजाब में Verka दूध हुआ महंगा

महंगाई का झटका, पंजाब में Verka दूध हुआ महंगा
Oplus_16908288
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में दूध का दाम अब पहले से महंगा होगा, क्योंकि प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नई दरें 30 अप्रैल से प्रभावी होंगी और वेरका के सभी दूध उत्पादों पर लागू होंगी।

इस मूल्यवृद्धि से आम उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ और बढ़ेगा, विशेष रूप से उन परिवारों के लिए जो वेरका के दूध को रोज़ाना यूज़ करते हैं। हाल ही में हुई कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिसने घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है.

वेरका की ओर से हालांकि इस बढ़ोतरी का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि पशु चारा, ईंधन, ट्रांसपोर्ट और पैकेजिंग लागत में लगातार बढ़ोतरी इसका मुख्य कारण हो सकती है।