Skip to content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, वायुसेना के जवानों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, वायुसेना के जवानों से की मुलाकात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान और उसकी पनाह में पल रहे आतंकियों को सबक सिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां पर उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी को सराहा. मोदी आदमपुर एयरबेस पर करीब एक घंटे तक रहे. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की हवा निकाल दी. पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसके अटैक से आदमपुर एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा. मगर पीएम मोदी जब यहां पहुंचे तो दुनिया को दिख गया कि पाक के दावे कितने खोखले हैं. उन्होंने संदेश दे दिया कि भारत की ओर आंख दिखाने का अंजाम हमेशा बुरा होता है.

दरअसल, पीएम मोदी ने आज सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी. इसके बाद वह आदमपुर एयरबेस पहुंचे. आदमपुर एयरबेस पंजाब के जालंधर में है. यहां पर पीएम मोदी 1 घंटे तक रहे और एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की. मोदी की मौजूदगी में एयरफोर्स स्टेशन पर जवानों का जोश देखते ही बन रहा था. पाकिस्तान को करार जवाब देने के लिए इस आदमपुर एयरबेस का अहम रोल रहा था. यहां से उड़े विमानों ने पाकिस्तान के एयरबेस को मिट्टी में मिला दिया था. यह एयरबेस इसलिए भी अहम है, क्योंकि यहां से पाकिस्तान को साधना बहुत आसान होता है.

जानते हैं कि यह एयरबेस क्यों अहम है.

भारतीय वायुसेना के सबसे अहम बेस में एक. 1965, 1971, और कारगिल युद्ध में निभा चुका अहम रोल. ऑपरेशन सिंदूर में भी यहां से वायुसेना ने सटीक हमले किए.