Skip to content

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, 52 पुलिस अधिकारी बर्खास्त

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, 52 पुलिस अधिकारी बर्खास्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानकारी साझा की है। DGP ने बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार और कदाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।डीजीपी यादव ने साफ कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों में शामिल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पहले मुक़सर के DC को किया गया था निलंबित लगातार करप्शन पर एक्शन कर रही है पंजाब सरकार।

डीजीपी ने संकेत दिया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।