Skip to content

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, FASTAG को लेकर बदल गए हैं कुछ रूल्स

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, FASTAG को लेकर बदल गए हैं कुछ रूल्स
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फास्टैग रूल्स : वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप FASTag का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये खास खबर है। दरअसल, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने FASTag के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 17 फरवरी से लागू हो चुके है। नए नियमों के तहत यदि आपने टोल प्लाजा पर पहुंचकर रिचार्ज किया, तो आपका टैग Blacklist हो सकता है, और आपको Double Toll चुकाना पड़ेगा। आईये जानते है नए Rules

टोल बूथ पार करने के तुरंत बाद FASTag रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। वाहन चालकों को कम से कम 10 मिनट इंतजार करना होगा, उसके बाद ही वे रिचार्ज कर सकेंगे।

बता दे अब FASTag रिचार्ज टोल बूथ पर पहुंचकर करने पर ब्लैकलिस्ट हो सकता है। NPCI के नए नियमों के मुताबिक, FASTag को टोल से कम से कम 60 मिनट पहले रिचार्ज करना जरूरी होगा। यदि आपने टोल बूथ पर पहुंचकर या उससे कुछ ही मिनट पहले रिचार्ज किया, तो यह उस बूथ पर काम नहीं करेगा, और आपको कैश में दोगुना टोल भरना पड़ेगा।

वहीँ कम बैलेंस होने पर: यदि आपके FASTag में बैलेंस नहीं है, तो यह ब्लैकलिस्ट हो सकता है। KYC अधूरी होने पर: अगर आपका KYC अपडेट नहीं है, तो भी FASTag ब्लैकलिस्ट हो सकता है।