Skip to content

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला , आरोपी का वीडियो आया सामने

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला , आरोपी का वीडियो आया सामने
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीती आधी रात को उनके घर में ही चाकू से हमला हुआ है। वह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी सर्जरी हुई है। शुरुआती जांच में यह मामला चोरी का बताया गया है। बांद्रा पुलिस ने घटना के वक्‍त और उससे पहले की CCTV फुटेज खंगाली है। घटना गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे की है, जब एक्टर अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। पुलिस ने कहा कि घर में रहने वालों के जागने और शोर मचने के बाद लुटेरा हमला कर मौके से भाग गया।

बता दे सैफ अली खान पर हमले के आरोपी का पहला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आरोपी को पीठ में बैग और गले में गमछा डाले देखा जा सकता है. वीडियो में आरोपी दबे पांव सीढ़ियों से उतरता हुआ दिख रहा है.

बांद्रा पुलिस ने मामले में लूट और हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्ष‍ित ने बयान जारी कर कहा, 'सैफ अली खान पर हमला करने वाले एक आरोपी की पहचान हो गई है। जांच से ऐसा लग रहा है क‍ि वह चोरी के इरादे से घर में दाख‍िल हुआ था। उसने फायर सेफ्टी के रास्‍ते वाली सीढ़‍ियों का सहारा लिया और घर में दाख‍िल हुआ।'

पुलिस ने आगे बताया कि चोर को रोकने के क्रम में सैफ अली खान की उससे हाथापाई हुई, ज‍िसमें उसने चाकू से वार कर द‍िया। उन्‍हें 6 जगह पर चोट आई है, ज‍िसमें से तीन गंभीर चोट हैं। हमला करने के बाद आरोपी सीढ़‍ियों से ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। ग‍िरफ्तारी के बाद ही इस पर और अध‍िक जानकारी म‍िल पाएगी।

लीलावती अस्‍पताल के डॉक्‍टर्स ने सैफ की सर्जरी के बाद बयान जारी क‍िया। इसमें कहा गया कि उनकी सर्जरी सफल रही है। रीढ़ के पास एक 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा फंसा था, ज‍िसे न‍िकाल ल‍िया गया है। एक्‍टर को गर्दन और हाथ पर भी चोट लगी है। अब उनकी स्‍थ‍िति बेहतर है और घबराने की कोई बात नहीं है। उन्‍हें डॉक्‍टरों की न‍िगरानी में ICU में श‍िफ्ट क‍िया गया है।