Thursday, 16 January 2025
National
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला , आरोपी का वीडियो आया सामने
नेशनल न्यूज़ : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीती आधी रात को उनके घर में ही चाकू से हमला हुआ है। वह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्â€पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी सर्जरी हुई है। शुरुआती जांच में यह मामला चोरी का बताया गया है। बांद्रा पुलिस ने घटना के वक्â€त और उससे पहले की CCTV फुटेज खंगाली है। घटना गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे की है, जब एक्टर अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। पुलिस ने कहा कि घर में रहने वालों के जागने और शोर मचने के बाद लुटेरा हमला कर मौके से भाग गया।
बता दे सैफ अली खान पर हमले के आरोपी का पहला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आरोपी को पीठ में बैग और गले में गमछा डाले देखा जा सकता है. वीडियो में आरोपी दबे पांव सीढ़ियों से उतरता हुआ दिख रहा है.
बांद्रा पुलिस ने मामले में लूट और हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षâ€ित ने बयान जारी कर कहा, 'सैफ अली खान पर हमला करने वाले एक आरोपी की पहचान हो गई है। जांच से ऐसा लग रहा है कâ€ि वह चोरी के इरादे से घर में दाखâ€िल हुआ था। उसने फायर सेफ्टी के रास्â€ते वाली सीढ़â€ियों का सहारा लिया और घर में दाखâ€िल हुआ।'
पुलिस ने आगे बताया कि चोर को रोकने के क्रम में सैफ अली खान की उससे हाथापाई हुई, जâ€िसमें उसने चाकू से वार कर दâ€िया। उन्â€हें 6 जगह पर चोट आई है, जâ€िसमें से तीन गंभीर चोट हैं। हमला करने के बाद आरोपी सीढ़â€ियों से ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। गâ€िरफ्तारी के बाद ही इस पर और अधâ€िक जानकारी मâ€िल पाएगी।
लीलावती अस्â€पताल के डॉक्â€टर्स ने सैफ की सर्जरी के बाद बयान जारी कâ€िया। इसमें कहा गया कि उनकी सर्जरी सफल रही है। रीढ़ के पास एक 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा फंसा था, जâ€िसे नâ€िकाल लâ€िया गया है। एक्â€टर को गर्दन और हाथ पर भी चोट लगी है। अब उनकी स्â€थâ€िति बेहतर है और घबराने की कोई बात नहीं है। उन्â€हें डॉक्â€टरों की नâ€िगरानी में ICU में शâ€िफ्ट कâ€िया गया है।