Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नई दिल्ली : सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गाजियाबाद की कोर्ट ने एक नए मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि यह घटना नोएडा के सेक्टर 49 थाने में सौरभ गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के द्वारा दर्ज कराया गया है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला ….

क्या है मामला?

दरअसल, यह मामला नोएडा के सेक्टर 49 थाने में दर्ज FIR से जुड़ा हुआ है। FIR के अनुसार, सौरभ गुप्ता नामक वादी और गवाह ने आरोप लगाया कि एल्विश यादव ने उसकी गाड़ी का पीछा किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जब गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो सौरभ गुप्ता ने कोर्ट का रुख किया। इसके बाद गाजियाबाद की अपर सिविल जज कोर्ट ने मामले में एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

एल्विश यादव पर पहले भी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। वह पहले भी कई मामलों में विवादों में फंस चुके हैं। अक्टूबर 2024 में, जब दिल्ली पुलिस ने एक ऐप के जरिए निवेशकों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, तो एल्विश का नाम भी सामने आया था। इस गिरोह के आरोपी ने कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स और यूट्यूबर्स से इस ऐप में निवेश करने के लिए ऐड करवाए थे। इन इन्फ्लूएंसर्स में एल्विश यादव का नाम भी था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को नोटिस जारी किए थे, जिनमें एल्विश यादव का नाम भी था।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई

इससे पहले एल्विश यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की थी। ED ने उनकी संपत्ति जब्त की थी। इसके अलावा, एल्विश पर सांपों की डिलीवरी कराने का भी आरोप था, जो मीडिया में बहुत चर्चा में आया था। इस मामले में एल्विश को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें जेल भेजा गया था।