Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब में विधायक की बहन की सड़क हादसे में मौत, 3 अन्य घायल

पंजाब में विधायक की बहन की सड़क हादसे में मौत, 3 अन्य घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर मिली है कि मुक्तसर जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की बहन ममता रानी की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। बता दें कि हादसा गांव दोदा के पास हुआ, जब ममता रानी और अन्य लोग जलालाबाद के गांव मोहलवी वाला से बठिंडा जा रहे थे।

ममता रानी जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की बहन है। उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत ही गई। आपको बता दें कि ममता रानी मोहलवी वाला गांव के सरपंच अमरिक सिंह की पत्नी थी। जो अपने अपने पिता से मिलने बठिंडा जा रही थी। वहीं इस हादसे में तीन लोगो घायल भी हो गए है, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी मिलते ही दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने अपना कार्यक्रम तुरंत रोक दिया और घटना स्थल पर जाने के लिए रवाना हो गए।