Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में मचाया हड़कंप, अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का अभियान किया शुरू

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में मचाया हड़कंप, अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का अभियान किया शुरू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

वर्ल्ड न्यूज़ : अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। यह कदम डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के चार दिन बाद उठाया गया, और इससे दुनियाभर में हलचल मच गई है। ट्रंप ने अपने प्रचार अभियान में अवैध प्रवासियों को निष्कासित करने का वादा किया था, जिसे अब उन्होंने लागू करना शुरू किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने जब 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, तो उन्होंने अवैध प्रवासियों को निष्कासित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर तुरंत हस्ताक्षर किए। इसके बाद अमेरिका में बिना दस्तावेज़ वाले अप्रवासियों से पैदा होने वाले बच्चों को अमेरिकी नागरिकता न देने का भी ऐलान किया गया।

अमेरिका के रक्षा विभाग ने पुष्टि की कि उसने अवैध प्रवासियों के निर्वासन के लिए सैन्य विमानों का इस्तेमाल किया है। दो सैन्य विमानों ने अमेरिका से ग्वाटेमाला के लिए उड़ानें भरने शुरू की हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव, कैरोलिन लेविट ने बताया कि पहले ही 538 अवैध प्रवासियों को ट्रंप की सीमा नीतियों के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।

ट्रंप ने इस अभियान को शुरू करते हुए कहा कि वह अमेरिका से अपराधियों को बाहर भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग अवैध रूप से अमेरिका में घुसे हुए हैं और अपराधी हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “निर्वासन उड़ानें शुरू हो गई हैं, और हम दुनिया को कड़ा संदेश दे रहे हैं कि अगर आप अवैध रूप से अमेरिका में घुसते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।”