Skip to content

सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के SHO की माैत, गाड़ी ट्रक से टकराई, एयरबैग तक खुले

सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के SHO की माैत, गाड़ी ट्रक से टकराई, एयरबैग तक खुले
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

समराला : समराला पुलिस स्टेशन में तैनात SHO दविंदर पाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ये हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दविंदर पाल सिंह गत रात एक शादी समारोह के बाद अमलोह से अपने घर मंडी गोबिंदगढ़ जा रहे थे। जब वह अपनी इनोवा कार में अमलोह से सुआ रोड पर पहुंचे तो थोड़ा आगे जाकर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और उसे नजदीकी अस्पताल ले गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।