Skip to content

सिद्धू मूसेवाला की बायोग्राफी लिखने वाले पर FIR दर्ज, पिता ने दर्ज कराया मामला

सिद्धू मूसेवाला की बायोग्राफी लिखने वाले पर FIR दर्ज, पिता ने दर्ज कराया मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

मानसा : थाना सदर पुलिस ने दिवंगत प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर 'रीयल रीजन वाय लैजिंड डाइड' पुस्तक लिखने वाले लेखक मनजिंदर सिंह माखा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने ही दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि मनजिंदर सिंह उर्फ मनजिंदर माखा की ओर से तैयार की गई किताब में उनके परिवार और उनके बेटे सिद्धू मूसे वाला के बारे में गलत तथ्य पेश किए गए हैं। उन्होंने कहा के उक्त व्यक्ति का उनके घर आना जाना था और उसने उनके घर से कुछ दस्तावेज लेकर किताब मे जो कुछ प्रकाशित किया गया और जिन घटनाओं को लेकर उसने अपनी किताब में इस्तेमाल किया है उसमें पेश किए गए तथ्य सही नहीं है।