Skip to content

जालंधर नगर निगम चुनाव प्रचार थमा, 21 दिसंबर को होंगे चुनाव

जालंधर नगर निगम चुनाव प्रचार थमा, 21 दिसंबर को होंगे चुनाव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : पंजाब में नगर निगम चुनाव का प्रचार थम गया है। अब नगर निगम चुनाव की वोटिंग को लेकर सिर्फ 48 घंटे से भी कम समय रह गया है। इसके बाद अब कोई भी उमीदवार चुनाव प्रचार रोड शो या डोर टू डोर नहीं करेगा। हालाँकि नुक्कड़ मीटिंग ही कर सकेंगे। चुनावो के दौरान 21 दिसंबर दिन शनिवार को शराब के ठेके भी बंद होंगे। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद अब उमीदवारों ने घरों में जाकर मीटिंगों का दौर शुरू कर दिया है।

बता दे इस बार नगर निगम चुनाव में वोटिंग और भी दिलचस्प होगी। क्योंकि पहली बार जालंधर में राज्य की 4 बड़ी पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। इनमें आप पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ रही है तो वहीं भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद अकाली दल भी अकेले ही मैदान में उतरी है। इनके अलावा कांग्रेस व भाजपा मैदान में है।