जालंधर : इस समय जालंधर में नगर निगम चुनाव होने जा रहे है। वहीँ हर एक मतदाता को चुनावों में अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। क्यूंकि एक-एक वोट कीमती है। बता दे नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर दिन शनिवार को होंगे। आपके पास हर पार्टी का उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार के लिए आया होगा और उन्होंने अपने चुनावी मेनिफेस्टो के अनेक फायदे भी बताये होंगे। अब आपको अपनी सोच और समझ के अनुसार 21 दिसंबर को बिना किसी लालच के अपनी वोट का इस्तेमाल कर योग्य उमीदवार का चुनाव करना है।
आपका वोट कीमती है , सोच समझ कर करें मतदान