Skip to content

नगर निगम चुनाव को लेकर CM भगवंत मान ने किया जालंधर में रोड शो

नगर निगम चुनाव को लेकर CM भगवंत मान ने किया जालंधर में रोड शो
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए खुद CM भगवंत मान ने कमान संभाली है। आज बुधवार को सीएम मान ने एक के बाद एक कई रोड शो किए। CM मान ने अमृतसर, जालंधर और फगवाड़ा में रोड शो निकाला। जालंधर में सीएम भगवंत सिंह मान ने दोपहर बाद करीब 3 बजे रोड शो निकाला।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने CM मान के रोड शो को लेकर शहर में सुरक्षा बंदोबस्त सख्त किए हुए थे। इस मौके CM मान ने कहा कि पहले सीएम गलियों में नहीं जाते थे, मगर मैं तो जाता हूं। जितनी भी गारंटियां पंजाब लेवल पर दी गई थी, वो तो पूरी कर ही दी हैं। मगर अब जालंधर लेवल पर दो गारंटियां दी गई हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मुझे सिर्फ लोगों के साथ की जरूरत हैं।