Skip to content

फिल्म अभिनेता सोनू सूद पहुंचे अमृतसर, गोल्डन टेंपल में टेका माथा

फिल्म अभिनेता सोनू सूद पहुंचे अमृतसर, गोल्डन टेंपल में टेका माथा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद रविवार को अमृतसर पहुंचे। अभिनेता सोनू सूद दोपहर में श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने पहुंचे थे। सोनू सूद ने बताया कि वह अपनी आने वाली नई फिल्म फतेह को लेकर स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने आए हैं। सोनू सूद की फिल्म 10 जनवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को सोनू सूद ने खुद डायरेक्ट किया है। खास बात यह है कि फिल्म से जो भी कमाई होगी वह गरीबों के कल्याण के लिए इस्तेमाल की जाएगी। यह बात सोनू सूद ने कही है।

अभिनेता सोनू सूद ने बताया कि फतेह एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है, साइबर से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उजागर करने वाली है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में नजर आएंगी।