Skip to content

पंजाब बंद का जालंधर में दिखा असर, बाजार में सन्नाटा छाया, पुलिस बल रहा मुस्तैद

पंजाब बंद का जालंधर में दिखा असर, बाजार में सन्नाटा छाया, पुलिस बल रहा मुस्तैद
Oplus_131072
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को किसानों ने अपने पंजाब बंद के आह्वान के तहत जगह-जगह प्रदर्शन किया, जिसका प्रदेश में व्यापाक असर देखने को मिला। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसानों ने अन्य जगहों पर हाईवे और रेलवे ट्रैक को जाम किया। बता दे इस दौरान पंजाब से अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बसें भी बंद रहीं। इसके अलावा पेट्रोल पंप के साथ बाजार भी बंद किए गए।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसी की जबरदस्ती दुकानें नहीं बंद करवानी पड़ी। व्यापार मंडल, आढ़ती एसोसिएशन, जत्थेबंदियों और यूनियनों का समर्थन मिला। 140 जगहों रेलवे व हाईवे को जाम किया गया और 270 जगहों पर प्रदर्शन भी हुआ। किसानों के बंद की वजह से रेलवे ने वंदे भारत समेत करीब 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और दर्जनों को री-शेड्यूल भी किया गया।

[caption id="attachment_39107" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption]

वहीँ पंजाब बंद का असर जालंधर में भी देखने को मिला। इस दौरान बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। वहीं "पंजाब बंद" के आह्वान के मद्देनजर, पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने अपने अधिकारियों के साथ, सार्वजनिक सुरक्षा, शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख क्षेत्रों में निरीक्षण किया।

[caption id="attachment_39108" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] [caption id="attachment_39109" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption]

इस दौरान CP स्वपन शर्मा ने अधिकारियों से किसी भी अप्रिय घटना या विघ्न की स्थिति में तुरन्त कार्रवाई करने की बात कही। सीपी जालंधर ने कहा कि जनता की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, 24 प्रमुख बिंदुओं पर 5 डिवीजनों में लगभग 1200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया