Skip to content

30 दिसंबर को किसानों ने पंजाब बंद का किया एलान, जानिए क्या रहेगा बंद और खुला

30 दिसंबर को किसानों ने पंजाब बंद का किया एलान, जानिए क्या रहेगा बंद और खुला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं।18 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन के बाद अब किसान संगठनों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का एलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पढेर ने गुरुवार को कहा कि 30 दिसंबर को 'पंजाब बंद' के आह्वान को कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है।

पंजाब बंद का आह्वान करने का निर्णय पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा लिया गया था। पंजाब बंद को सफलतापूर्व बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मोर्चा मुक्ति ने गुरुवार को खनौरी विरोध स्थल पर ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य लोगों की एक बैठक बुलाई।

उन्होंने खनौरी सीमा स्थल पर प्रेसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद मनाया जाएगा। पंढेर ने कहा कि 30 दिसंबर को पूर्ण बंद रहेगा।

वहीँ आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। पंढेर ने कहा कि । किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमें कर्मचारी यूनियनों का भी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि हमें हर संगठन से समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा, आम लोग भी इसका समर्थन कर रहे हैं। किसान नेता ने कहा कि यह बंद केंद्र को किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए मजबूर करेगा।