Skip to content

जालंधर : जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर फायरिंग में गंभीर रूप से घायल

जालंधर : जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर फायरिंग में गंभीर रूप से घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार जमशेर जंडियाला रोड पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग से संबंधित एक गुर्गे ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर के गुर्गे को गोली लगी है। भीषण गोलीबारी में करीब 15 राउंड गोलियां चलीं है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि हथियार बरामदगी के किसी मामले में भगवानपुरिया के गुर्गे को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने जमशेद जंडियाला रोड पर छीपाए होने की बात कबूल की।

पुलिस हथियारों की बरामदगी के लिए उसे साथ लेकर गई तो गुर्गे ने छीपाए हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली गुर्गे के लगी तथा वह घायल हो गया। गुर्गे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि उक्त आरोपी नारकोटिक्स, हथियार व्यापार और जबरन वसूली रैकेट से जुड़ा हुआ है और उस पर कई मामले दर्ज है।