जालंधर : जालंधर के बर्ल्टन पटाखा मार्केट में आग लगने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार पटाखा मार्केट में पार्किंग में कार को अचानक से आग लग गई जिससे पटाखा मार्केट में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई। लोगों ने अफरा-तफरी में फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बताया जा रहा है बलर्टन पटाखा मार्केट में दुकानदारों के पास फायर इक्विपमेंट पड़े थे जिसके चलते आग पर काबू पाया लिया गया। । इस उक्त घटना को लेकर सभी की सांसें रुक गई थी क्योंकि अगर आग पर काबू न पाया जाता और कार को लगी अपना रौद्र रूप धारण कर लेती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
जालंधर के बर्ल्टन पटाखा मार्केट में कार को लगी आग , मचा हड़कंप