Skip to content

BIG BREAKING NEWS : जालंधर में 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोलियां , एक की मौत

BIG BREAKING NEWS : जालंधर में 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोलियां , एक की मौत
Oplus_131072
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर है कि यहां ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है । मिली जानकारी के अनुसार 2 पक्षों में हुए विवाद में गोली चली है , जिसमें 2 युवकों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घायल युवकों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें एक की पहचान बादशाह जबकि दूसरे का नाम इशू बताया जा रहा है। बताया जा रहा है इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है। फिलहाल अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार खिंगरा गेट में दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी, जो बादशाह नामक युवक के लगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और आज शाम दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए, जिसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी।