Skip to content

Bhai Dooj 2024 : कब है भाई दूज 2 या 3 नवंबर? जाने तिलक का शुभ मूहर्त

Bhai Dooj 2024 : कब है भाई दूज 2 या 3 नवंबर? जाने तिलक का शुभ मूहर्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

Bhai Dooj 2024 : हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार और आशीर्वाद देते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना जी से मिलने आए थे. तभी से यह पर्व भाई दूज के रूप में मनाया जाने लगा.

इस वर्ष भाई दूज की तिथि को लेकर थोड़ी उलझन है, क्योंकि 31 अक्टूबर के बाद एक नवंबर का दिन खाली है. सामान्यत: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज मनाई जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है.

भाई दूज 2024 की तारीख इस वर्ष भाई दूज का पर्व 2 नवंबर 2024 को रात 8:21 बजे से शुरू होकर 3 नवंबर 2024 को शाम 7:52 बजे समाप्त होगा. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, उदया तिथि के आधार पर भाई दूज का मुख्य पर्व रविवार, 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा.

शुभ मुहूर्त: तिलक का समय भाई दूज पर तिलक के लिए शुभ मुहूर्त रविवार 3 नवंबर को उपलब्ध रहेगा.ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 बजे से 5:43 बजे तकदोपहर का मुहूर्त: दोपहर 1:10 बजे से 3:22 बजे तकविजय मुहूर्त: दोपहर 1:54 बजे से 2:38 बजे तकतिलक का मुख्य शुभ समय दोपहर 1:16 बजे से 3:27 बजे तक रहेगा, जिसमें बहनें अपने भाइयों को तिलक कर सकती हैं.