Skip to content

कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ लैंड स्लाइड, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ लैंड स्लाइड, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कटरा : खबर है कि सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंड स्लाइड हुआ है. इस हादसे में 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीँ इस वजह से यात्रा थोड़े समय के लिए बाधित हुई ,लेकिन पुराने ट्रैक से यात्रा को फिर से जारी किया गया.

जानकारी मिली है कि यह लैंड स्लाइड वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पंक्षी मार्ग पर हुई है. अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.मंदिर तक जाने के लिए यह नया रास्ता बनाया गया था, हालांकि इसके बाधित होने के बाद यहां से यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है. इसकी जगह फिलहाल पुराने ट्रैक से यात्रा जारी है. पंक्षी हेलीपैड के पास ही लैंड स्लाइड हुआ है जिसकी वजह से यहां पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

लैंड स्लाइड के बाद यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की गई है.