Skip to content

Dera Beas : बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को बनाया उत्तराधिकारी, आज से ही गद्दी संभालेंगे

Dera Beas : बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को बनाया उत्तराधिकारी, आज से ही गद्दी संभालेंगे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : इस वक़्त की बड़ी खबर है राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पूज्य संत सतगुरु एवं संरक्षक बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुखदेव सिंह गिल के पुत्र जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसायटी का संरक्षक मनोनीत किया है। वे आज यानि 2 सितम्बर 2024 से तत्काल प्रभाव से संरक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

बता दे पिछले कुछ समय से बाबा गुरिंदर सिंह बीमार चल रहे हैं। वह ह्दय रोग और कैंसर से पीड़ित हैं। इसी के चलते उनको डेरा प्रबंधों को देखने में मुश्किल आ रही थी। इसी के चलते उन्होंने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी बनाया है।

जानें नए डेरा मुखी के बारे में डेरा ब्यास के नए मुखी जसदीप सिंह गिल 45 साल के हैं। उन्होंने बायोकेमिकल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक और मास्टर डिग्री हासिल की है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी जसदीप सिंह दवा कंपनी सिप्ला में काम कर चुके हैं।

साै देशों में हैं डेरा ब्यास के केंद्र डेरा ब्यास एक बड़ा धार्मिक स्थान है। जिसके सौ के करीब देशों में सेंटर और श्रद्धालु हैं। भारत में अलग अलग शहरों में हजारों की संख्या में डेरे और आश्रम है। डेरा ब्यास का राजनीति पर भी काफी बड़ा प्रभाव है। पंजाब और देश की राजनीति के साथ साथ अन्य राज्यों की राजनीति को भी डेरा प्रभावित करता है। इसी के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अलग अलग नेता समय समय पर डेरा से आर्शीवाद लेने के लिए आते रहते हैं।