Skip to content

लड़की आत्महत्या करने पहुंची रेल की पटरी पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था …

लड़की आत्महत्या करने पहुंची रेल की पटरी पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था …
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बिहार : बिहार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की आत्महत्या के इरादे से रेल ट्रैक पर लेट गई। वह ट्रेन के आगे जान देने की सोच आकर आई थी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जब काफी देर तक ट्रेन आई ही नहीं। तो उसको पटरी पर ही नींद आ गई। फिर आगे जो हुआ, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

मामला मोतिहारी में सामने आया है। लड़की को रेल ट्रैक पर लेटे-लेटे नींद आ गई। काफी देर बाद उसी लाइन पर एक ट्रेन आई, जिस पर लड़की लेटी हुई थी। लेकिन लोको पायलट ने लड़की को देख लिया और सूझबूझ से उसकी जान बचा ली। फिल्मी स्टाइल में लोको पायलट ने बिल्कुल नजदीक जाकर ट्रेन को ब्रेक लगाकर रोक लिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिन्होंने समझा-बुझाकर लड़की को ट्रैक से दूर किया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लोको पायलट की सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं।

लड़की को जब वहां से हटाया जा रहा था तो वह लोगों से कहने लगी कि उसे छोड़ दो। वह मरना चाहती है।