Skip to content

नगर निगम का बड़ा Action, बिना नक्शा पास बन रही इमारतों को किया सील

नगर निगम का बड़ा Action, बिना नक्शा पास बन रही इमारतों को किया सील
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : नगर निगम ने आज बड़ी कार्यवाही की है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने नक्शा पास न होने और निर्माण की स्वीकृति न होने पर आज गुलमोहर सिटी पर कार्रवाई की है और सभी निर्णाण कार्य रुकवा दिये हैं।

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कहा कि बिना नगर निगम से नक्शा पास करवाए ये सब बनाया जा रहा है। जिस पे कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, सभी घरों को सील कर दिया है। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण की जांच की जाती है। जो भी निर्माण अवैध पाए जाते हैं, उन्हें प्राधिकरण के नियमों के अनुसार नोटिस जारी किया जाता हैष नोटिस के जरिए अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए जाते हैं।